{"_id":"39-140382","slug":"Jalaun-140382-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसा ट्रक खलासी की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसा ट्रक खलासी की जान गई
Jalaun
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के पास बुधवार की भोर में खड़े ट्रक में ट्रक घुस गया। इसमें खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है।
सीतापुर जनपद के मिघौनी गांव निवासी मुहम्मद साबिर (40) ट्रक चालक है। उसके साथ गांव का कमल यादव (35) खलासी था। बुधवार को दोनों ट्रक लेकर झांसी जनपद के पूंछ कसबे से ट्रक में गिट्टी लादने जा रहे थे। एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी में चालक की आंखें चौंधियां गईं और ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक की परखचे उड़ गए और चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां खलासी कमल यादव की मौत हो गई. जबकि चालक साबिर की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।