Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ‘प्रत्याशी नहीं, भाजपा का चुनाव चिह्न देखें’

‘प्रत्याशी नहीं, भाजपा का चुनाव चिह्न देखें’

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनुषांगिक संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा को संगठन विस्तार और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के चलते बुधवार को भाजयुमो का मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन नदीगांव रोड स्थित गोबिंद कांपलेक्स हुआ।
विज्ञापन

इसमें एक सौ युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने सभी नवागतों का स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा नीतियों और सिद्घांतों से कभी भी समझौता नहीं करती है। कहा कि पूर्व की बातें बिसराते हुये हमें सिर्फ ‘कमल’ निशान को ध्यान में रखना है। प्रत्याशी कौन है यह बात ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि सांगठनिक दृष्टिकोण से हमें इतना मजबूत होना पड़ेगा कि हम बूथ स्तर पर अन्य दलों से भारी हों। आपसी गिले शिकवे भूल कर एकजुटता के साथ चुनाव में खुद को झोंकना होगा। तभी अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। मुख्य अतिथि मूलचंद्र निरंजन ने मौजूदा अखिलेश सरकार पर हमलावर होते हुये कहा कि सपा के घोषणापत्र में जो कहा गया है उसका एक प्रतिशत भी पूरा नहीं किया जा रहा है और ढिंढोरा दुनिया भर में पीटा जा रहा है। कहा कि इंटर पास छात्रों को लैपटॉप देने का वायदा किया गया था लेकिन सरकार बताये कि इंटर में कितने छात्र पास हुये और लैपटॉप कितने बांटे?
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कटाक्ष करते हुये कहा कि कांग्रेस पर इटली हावी है जिसके चलते देश का भला बुरा सोचे बिना ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं जिनसे देश गर्त में जा रहा है।
सपा को उससे दो और कदम आगे बताते हुये कहा कि भाई, भतीजों, बेटों, बहुओं को ही वहां तवज्जो दी जाती है। आम कार्यकर्ता तो यूज एंड थ्रो की स्थिति में है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें एकजुट होकर जंग जीतनी होगी।
पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील कांत तिवारी के संचालन में हुए सम्मेलन को शिवप्रसाद निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, नागेंद्र गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया। आयोजक भाजयुमो कोंच मंडल अध्यक्ष जितेंद्र निरंजन लालू पनयारा ने आभार ज्ञापित करते हुये कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जीजान से चुनाव में जुटने के लिये कृतसंकल्प है।
इससे पूर्व महामंत्री मनीष सौनकिया, कुलदीप, आशू यादव, धीरेन्द्र चौहान, जगदीश ऊमरी, शिबू पनयारा, रामजी गोस्वामी, विवेक कुशवाहा, भरत, बब्बू, छोटू अण्डा, अनुपम सचान, विवेक सिमिरिया, गुड्डन भदेवरा, सोनू गिरवासिया, गोलू पटेल सिमिरिया, गब्बर आदि ने मंचस्थ अतिथियों पूर्व सांसद भानुप्रताप वर्मा, हरेन्द्र विक्रम सिंह, नागेन्द्र गुप्ता, गौरीशंकर वर्मा व वीरेंद्र चमरसेना का स्वागत किया।

इस दौरान प्रदीप पटेल, प्रदीप गिरवासिया, बिट्टू सुईंयां, पर्वतसिंह, बब्बू कुंवरपुरा, आशीष, भरत, राकेश कुशवाहा, मोहित, निखिल, रामबाबू सोनी, नीतेश सिमिरिया, संदीप यादव, पवन प्रजापति, इंद्रपाल, राहुल पटेल, निखिल गिरवासिया, गौरव, मोहित वोहरा, सोनलाल सहित सौ युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed