फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जाटव, दोहरे समाज का सम्मेलन पुराने अस्पताल मैदान में हुआ

जाटव, दोहरे समाज का सम्मेलन पुराने अस्पताल मैदान में हुआ

Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालौन। जाटव, और दोहरे समाज के बीच रोटी बेटी का संबंध होना चाहिए। तब इन दोनों समाजों की एकता और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। यह बात पुराने अस्पताल के जाटव दोहरे, समाज के एकता सम्मेलन के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर घनश्याम ने कही।
विज्ञापन

कहा कि आज भी हमारे दोनों समाज में सामाजिक कुरीतियां है। इसको मिटाने के लिए हमें स्वयं शिक्षित होने के साथ बेटियों और बेटों को शिक्षित बनाना होगा। शिक्षा वह शानदार अस्त्र है, जिसके बल पर वे दुनिया में अपनी परचम फहरा सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रामचरन दोहरे ने कहा कि शिक्षा से ही असमानता को दूर किया जा सकता है। उन्होंने अनुसूचित जातियों में जिले में दोहरे, जाटव और अहिरवार जातियां प्रमुख हैं। इसलिए इसमें अहिरवार समाज के नेताओं की भी आमंत्रित किया जाता तो और अच्छा रहता। समाजसेवी कमल दोहरे ने कहा कि जाटव, दोहरे समाज में काफी समानता है। इनमें बेटा बेटी का संबंध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को कुरीतियों के कारण अपमान झेलना पड़ता है। उन्होंने दोनों समाजों के लोगों से कहा कि वे अपने अपने घरों में शौचालय अवश्य बनाएं। बौद्ध भिक्षु आनंद भंते ने कहा कि हमारे समाज में 6537 जातियां, उपजातियों में बांटा गया। उन्होंने सच्चा मानव बनने के लिए बौद्ध धर्म स्वीकार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक गुलाब सिंह जाटव ने कहा कि आज दलितों के नाम पर हजारों संगठन सरकारी धन प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन समाज हित में कोई काम नहीं कर रहा है। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उजागर लाल दोहरे और संचालन व्यंग्यकार महेंद्र पाटकार मृदुल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed