फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ऐतिहासिक धरोहरों पर नजरे इनायत करें कमिश्नर

ऐतिहासिक धरोहरों पर नजरे इनायत करें कमिश्नर

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। झांसी मंडल के कमिश्नर सत्यजीत ठाकुर 15 मार्च को कोंच तहसील का वार्षिक मुआयना करने आ रहे हैं। तहसील, एसडीएम कार्यालय और कोतवाली का निरीक्षण तो उनके कार्यक्रम में है। यहां के ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण भी कार्यक्रम में शामिल करने की सूचना मिली है। दिल्ली के सम्राट पृथ्वीराज चौहान के कोंच आगमन की यादों से जुड़े उनके विश्राम स्थल बारहखंभा और चंदेल कालीन सागर तालाब का निरीक्षण वे कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निरीक्षण को लेकर अधिकारी सभी कार्य दुरुस्त करने में लगे हैं। तहसील परिसर और कोतवाली में रंगाई पुताई के अलावा अभिलेख दुरुस्त हो रहे हैं। सड़कों, गलियों और नालियों में सफाई का काम चल रहा है। एसडीएम वैभव मिश्रा पालिका के ईओ इंचार्ज भी हैं सो पालिका का पूरा अमला समूचे नगर की ही कायाकल्प में खपा है।
विज्ञापन

जानकार सूत्रों का कहना है कि कमिश्नर ठाकुर यहां की ऐतिहासिक धरोहरों को भी देख सकते हैैं। लोगों का मानना है कि क्षरण की ओर अग्रसर इन स्थलों के रखरखाव के बारे में कमिश्नर अगर शासन को लिखेंगे तो इनके संरक्षण संवर्द्धन की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed