{"_id":"39-115027","slug":"Jalaun-115027-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ते के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ते के लिए भटक रहे लोग
Jalaun
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सपा सरकार ने बेरोजगारों से वोट तो हासिल कर लिए लेकिन बेरोजगारी भत्ते के लिए हजारों लोग चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के झूठे चुनावी वायदों के खिलाफ 16 जनवरी को जिला शहर कांग्रेस कमेटी गांधी चबूतरा कोतवाली के सामने सुबह 10 बजे धरना देगी। बताया कि जिला सेवा योजन कार्यालय उरई में 58933 लोगों का पंजीयन है जिसमें मात्र 13013 बेरोजगारों को भत्ते के लिए पात्र माना गया है। प्रदेश में बिजली की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है। इस सरकार में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से होने वाले धरने में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन