फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   नेत्रहीन महिला ने भी लगाई गुहार

नेत्रहीन महिला ने भी लगाई गुहार

Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोंच। मुहल्ला गोखले नगर निवासी अंधी महिला रामादेवी पत्नी राजकुमार पटैरया ने डीएम को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका पति मानसिक रोगी है जिसका इलाज चल रहा है। 16 जनवरी 12 को उसके जेठ रामबाबू पटैरया ने उसके पति की मानसिक स्थिति का लाभ उठाते हुये उसकी जमीन तथा गोखले नगर स्थित मकान का फर्जी तरीके से बैनामा जेठानी मन्नादेवी के नाम करा लिया और एक भी पैसा नहीं दिया। इस अन्याय को लेकर वह पिछले कई महीनों से अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल सका है। डीएम ने प्रार्थना पत्र को निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये हैं। तहसीलदार एके सिंह ने बताया कि बैनामा कैंसिलेशन का वाद मुंसिफ कोर्ट में दायर करा दिया गया है जो लंबित है।
विज्ञापन


जालौन में 24 मामले, निपटा केवल एक
जालौन। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 24 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
एसडीएम शिवसिंह ने शिकायतें सुनीं। थाना जालौन की दो, पूर्ति निरीक्षक दो, एबीएसए दो, एसओ कुठौंद दो, आरआई जालौन तीन, समाज कल्याण, पीडब्ल्यूडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रोबेशन अधिकारी, डीपीआरओ, बीडीओ कुठौंद, नलकूप की एक-एक शिकायत पंजीकृ़त हुई। पशु विभाग से जुड़ी शिकायत पशु चिकित्सा अधिकारी आरएन चौधरी ने मौके पर ही निस्तारित कर दी।
विज्ञापन

तहसील दिवस में सीओ, तहसीलदार, डिप्टी सीएमओ, पूर्ति निरीक्षक, गन्ना निरीक्षक, अवर अभियंता लघु सिंर्चाई अनुपस्थित रहे। इनकी शिकायत डीएम को भेजी जा रही है। तहसील दिवस में डीके दुबे, रघुनाथ सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, विवेक कुमार, अरविंद यादव, आलोक श्रीवास्तव, उर्मिला कुशवाहा, पुष्पा देवी, वीके मिश्रा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालपी में 63 शिकायतें, एक भी नहीं निपटी
कालपी। अपर जिलाधिकारी ओमकार यादव ने तहसील दिवस का निरक्षण कर विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम बाबूलाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 63 प्रार्थनापत्र आए। किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार केके गुप्ता, सीओ ओमकार यादव, संजय शर्मा, एसडीओ विद्युत आरके सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed