{"_id":"39-108856","slug":"Jalaun-108856-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं की खालें पकड़ी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशुओं की खालें पकड़ी, पांच गिरफ्तार
Jalaun
Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई(जालौन)। गांव कुरेपुरा के पास सोमवार को तड़के पुलिस ने टाटा सूमो से प्रतिबंधित पशुओं की दो सौ खालें बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा सूमो को सीज कर दिया है। पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार की तड़के चार बजे थानाध्यक्ष गोहन रजनीश कटियार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर उन्होंने गांव कुरेपुरा के पास एक टाटा सूमो को रोकने के लिए इशारा किया। इस पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाया पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। टाटा सूमो में पांच लोग प्रतिबंधित पशुओं की खालें लेकर ग्राम कुरेपुरा की ओर से आ रहे थे। पुलिस ने दो सौ प्रतिबंधित खाले बरामद की है। सूमो में सवार अयूब, अनीस, लतीफ, मुन्ना निवासी जालौन तथा विवेक कुशवाहा निवासी खकसीस थाना रेंढ़र सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।