{"_id":"39-107465","slug":"Jalaun-107465-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 1.87 लाख रुपए वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 1.87 लाख रुपए वसूले
Jalaun
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बिजली विभाग ने शनिवार को उपखंड कार्यालय में शिविर लगाया। इसमें उपभोक्ताओं ने 1.87 लाख रुपए जमा कराएं, जबकि चेकिंग दल ने सात बकायादारों के कनेक्शन काटे।
उपखंड अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में लगे शिविर में उपभोक्ताओं ने 1.87 लाख रुपए जमा कराए। उधर, चेकिंग दल ने मेनरोड पर चेकिंग कर सात बकाएदारों के कनेक्शन काटे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार के निर्देश पर 26 नवंबर को अंबेडकर चौराहा पर महाशिविर का आयोजन किया जाएगा। बिजली विभाग की 6 टीमें पूरे नगर में डोर टू डोर जाकर उपभोक्ताओं के मीटर व बिल चेक करेंगी। इसके अलावा 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक बकायादारों से वसूली और कनेक्शन काटे जाने का अभियान चलेगा। यह भी बताया कि जो बकाएदार कटे कनेक्शन बिना बिल जमा करे दोबारा जोड़ेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।