{"_id":"39-107295","slug":"Jalaun-107295-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण महासभा की यात्रा का शेरगढ़ में होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण महासभा की यात्रा का शेरगढ़ में होगा स्वागत
Jalaun
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जनजागरण रथ यात्रा का 24 नवंबर को जनपद की प्रवेश सीमा शेरगढ़ घाट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत कुठौंद में जनसभा का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे जालौन के द्वारिकाधीश मंदिर में, एक बजे बंगरा में, 3 बजे कोंच में, शाम पांच बजे पीली कोठी के पास पुराने रामलीला मैदान उरई में विशाल जनसभा होगी। जनसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी संबोधित करेंगे। यह जानकारी ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडल प्रभारी विशंभर नारायण तिवारी व पंडित आलोक पाठक ने संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन