फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जमीन विवाद में पीट पीट कर हत्या, मकान में तोड़ फोड़ की

जमीन विवाद में पीट पीट कर हत्या, मकान में तोड़ फोड़ की

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। खेत के विवाद में दबंगों ने गुरुवार की देर रात घर पर धावा बोलकर गृहस्वामी, बच्चों व महिलाओं को बेरहमी से पीटा और घर का सामान तोड़ डाला। हमलावर गृहस्वामी को खेतों में उठा ले गए और पीट पीटकर मार डाला। घायल रात भर दबंगों के खौफ से घर में ही दुबके रहे। पिटने वाले दलित हैं। सुबह वह किसी तरह भागकर मुख्यालय आए और बसपा नेताओं से मिले। बसपा नेता पीड़ितों को लेकर गांव गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लापता गृहस्वामी का शव खेतों से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। दलित परिवार गांव छोड़कर भाग गए हैं। सूचना पाकर एसपी मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी छोटे अहिरवार (52) का गांव के ही शिशुपाल यादव से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक छोटे के खेत पर शिशुपाल पक्ष ने कब्जा कर लिया था। इसी बात को लेकर गुरुवार की देर रात गांव के ही दबंग संदीप यादव, शिशुपाल यादव, लल्लू, रामसेवक अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ छोटे के घर जा पहुंच। मृतक के पुत्र के मुताबिक उनके हाथों में लाठी, कुल्हाड़ी व बंदूके थीं। हमलावरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर सो रहे गृहस्वामी छोटे अहिरवार को बेरहमी से पीटा। बचाने आए नाती शुभम (13) पुत्र तारा चंद्र को भी हमलावरों ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। घर की महिलाओं को मारपीट कर छोटे को घसीटते हुए खेतों की ओर ले गए। इधर दहशत के मारे सभी घायल घरों में ही दुबके रहे। सुबह किसी तरह दबंगों की नजरें बचाकर दलित बस्ती के लोग मुख्यालय आए और बसपा जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा को आपबीती बताई। वह बसपा नेता श्रीपाल, सांसद प्रतिनिधि कल्ला चौधरी, कोआर्डिनेटर राधाचरण बौद्ध आदि के साथ एसपी को सूचना देकर गांव पहुंचे तब पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भेजकर छोटे की तलाश की तो उसका शव खेतों में पड़ा मिला। उसके शरीर पर पिटाई के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक के पुत्र ताराचंद्र की तहरीर पर हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed