फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जाम के झाम में फंसे लोग

जाम के झाम में फंसे लोग

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालौन। जाम के झाम ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है। जाम के चलते आधा घंटे के काम के लिए लोगों को घंटों बर्बाद करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की जानकारी में होने के बाद भी कोई जाम से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्ग देवनगर चौराहे से बस स्टैंड तक, कोतवाली रोड से स्टेट बैंक तथा बिजली घर के आसपास व झंडा चौराहे के चारो ओर दुकानदारोें ने फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर रखा है। 10-10 फुट तक सड़क पर अतिक्रमण होने से झंडा चौराहे से बस स्टैंड के मार्ग पर जाम रहता है। तीस फुट चौडे़ मार्ग पर चौपहिया वाहन निकलना भी मुश्किल है। एक ओर जहां दुकानदार अतिक्रमण करते हैं तो दूसरी तरफ वाहन स्वामी फुटपाथ व सड़क पर वाहन खड़ा करने से ट्रैफिक पर असर पड़ता है। तहसील से सब्जी मंडी तक सड़क किनारे ट्रैक्टर, ट्रक व कारें खड़ी होने से अक्सर जाम लगा रहता है। नगर में यातायात पुलिस नहीं होने से यातायात पर कोई नियंत्रण नहीं है। जाम से निजात पाने को एक दर्जन से भी ज्यादा सभासद एसडीएम, डीएम, मंडलायुक्त व प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिख चुके हैं । करीब एक महीने पहले एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने की मुनादी भी कराई थी लेकिन लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिला। गोपाल शरण मिश्रा, सुबोध प्रजापति, सुनील त्रिपाठी, पवन याज्ञिक आदि ने डीएम से मांग की है कि जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed