फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   छोटी दीवाली पर आधा दर्जन गांवों में अंधेरा

छोटी दीवाली पर आधा दर्जन गांवों में अंधेरा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। धनतेरस और छोटी दीपावली पर ग्राम हरदोई गूजर, वर्ध एवं एट सहित आधा दर्जन गांव अंधेरे में डूबे रहे। इन गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप है। इन गांवों के लोगों की धनतेरस और छोटी दीवाली अंधेरे में बीती, जिससे यहां के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्राम वर्ध के ग्रामीण सोबरन सिंह कुशवाहा, शिवनारायण कुशवाहा, ग्राम हरदोई गूजर निवासी राजेश यादव, अवधेश पटेल, सोमई के बृजराज यादव ने बताया कि कोंच नाका विद्युत उपकेंद्र में बीते रोज सुबह एक ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले 24 घंटों से ग्राम वर्ध, हरदोई गूजर, एट, कुसमी, विरगुंवा, गढ़र, मिनौरा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

एसडीओ उरई अजय कुमार ने बताया कि कोंच नाका उपकेंद्र में एक ट्रांसफार्मर कल खराब हो गया था, जो आज भी सही नहीं हुआ है। सोमवार को छोटी दीवाली होने पर भी लोगों को रोशनी के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है। मंगलवार तक ठीक हो जाने की संभावना है। एसडीओ उरई संतोष कमार ने बताया कि उरई नगर में सोमवार की शाम छह बजे से बिजली की रोस्टिंग की गई है, जो लगभग एक घंटे तक रहेगी। इससे यहां के लोगों को धनतेरस और छोटी दीपावली अंधेरे में मनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed