{"_id":"5944273a4f1c1bcf478b4955","slug":"988-bailycott-passenger-passes-at-the-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर 988 बेटिकट यात्री पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर 988 बेटिकट यात्री पकड़े
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों ओर से आने वाली लगभग दस ट्रेनों को चेक किया गया। 988 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ कर, इनसे लगभग साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इतना ही नहीं बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले यात्रियाें से भी 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे के निर्देश पर मुख्य टिकट निरीक्षक डॉ. आरके शाक्या के नेतृत्व में उरई स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट चेकिं ग अभियान चलाया गया। सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चले इस अभियान में उरई स्टेशन से गुजरने वाली दस ट्रेनों को चैक किया गया। इसमें लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, झांसी कानपुर इंटरसिटी, उद्योग नगरी, कानपुर झांसी पैसेंजर, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, झांसी कानपुर पैसेंजर व ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों को चेक किया गया।
विज्ञापन
इस अभियान में 988 बिना टिकट यात्री यात्रा करते पकड़े गए। इन यात्रियों से तीन लाख पैतालीस हजार 180 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले 332 यात्रियों से बारह हजार 50 रूपय का जुर्माना भी वसूला गया। डा. शाक्या ने बताया कि इस अभियान में भीमसेन के टिकट जंाच कर्मचारी सोहन लाल व अमित के साथ उरई स्टेशन के ज्ञान सिंह, अभिषेक सेंगर, आशीष कुमार, नवीन कुमार, संजीव व भीष्म सहित कुल नौ लोग शामिल रहे। साथ ही आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरके यादव, सिपाही राजेंद्र गिरी, राम प्रताप, सत्यवती व विनय कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
सीटीआई ने की सबसे अधिक वसूली
विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक डॉ. आरके शाक्या ने सबसे अधिक वसूली की। उन्होंने 517 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर एक लाख तीन हजार पचास रुपये का जुर्माना वसूला।