{"_id":"5c9e6e77bdec2260e22acdb8","slug":"91553886839-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनामा में हो रही हीलाहवाली से किसान नाराज, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनामा में हो रही हीलाहवाली से किसान नाराज, शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मार्ग में आई जमीन का बैनामा कराने में प्रशासन द्वारा की जा रही हीलाहवाली की शिकायत किसानों ने एसडीएम से की है। एसडीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी किसान मंगलदास, रामसिंह, मिथुन व गुड्डी देवी ने एसडीएम भैरपाल सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका व आसपास के खेतों का बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत अधिग्रहण होना है। उनके आसपास के खेतों का अधिग्रहण हो गया है, साथ ही उनका बैनामा भी हो गया है।
लेकिन लेखपाल सरकार द्वारा सर्किल रेट के अनुसार उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाने की बात कही जा रही है। जिसके चलते उनकी भूमि का अधिग्रहण व बैनामा नहीं हो पा रहा है। लेखपाल व अन्य अधिकारी उनकी भूमि का बैनामा न कराकर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे है। किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं।