फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   विहिप की नगर कार्यकारिणी घोषित

विहिप की नगर कार्यकारिणी घोषित

Tue, 26 Mar 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
विहिप की नगर कार्यकारिणी घोषित
कोंच। विश्व हिंदू परिषद की कोंच नगर इकाई का गठन कर कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाहा ने सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। इसके अलावा फ्रंटल संगठनों की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन


विहिप जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह गुर्जर, जिला मंत्री बलवीर सिंह जादौन की संस्तुति पर संगठन के नगर अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाहा ने बहुप्रतीक्षित नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल व उमाशंकर राठौर, नगर मंत्री सुभाष पहारिया, सहमंत्री गौरव सोनी व आकाश उदैनिया को बनाया गया।
विज्ञापन


सागर वोहरे शास्त्री को मठ मंदिर प्रमुख बनाया गया, मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शिवम लखेरे को सौंपी गई। बजरंग दल का नगर संयोजक शशिकांत मिश्रा को बनाया गया है। नीलू सोनी व सुमित कुशवाहा बजरंग दल के सह संयोजक बनाए गए हैं। गो रक्षक प्रमुख की जिम्मेदारी दौलत यादव को दी गई है। विहिप अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषणा के बाद समस्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में राम जवारे एवं रामनवमी की शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed