फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   8360 dose received, will start tomorrow

8360 डोज मिली, कल से लगेंगी

Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
8360 dose received, will start tomorrow
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम प्रमिल कुमार - फोटो : ORAI
उरई। जिले केा कोविड-19 की 8360 डोज वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में चार स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर 16 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने दी। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने की। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में कुल चार स्थानों में टीकाकरण किया जाना हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज उरई, जिला चिकित्सालय उरई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी व नदीगांव को चयनित किया गया है। प्रत्येक स्थान पर 100 चयनित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम फेज में चिकित्सा विभाग से संबंधित लोग ही होंगे। टीकाकरण के दौरान सभी चयनित लोगों को आधार कार्ड लेकर आना होगा। टीकाकरण टीम के पास समस्त लॉजिस्टिक, बैनर, पोस्टर, टीकाकरण कार्ड आदि होंगे। टीकाकरण कार्ड के तीन भाग होगे। प्रथम डोज टीकाकरण के समय, चयनित लाभार्थी स्वयं भरेगा एवं द्वितीय भाग वैक्सीनेशन के पश्चात वैक्सीनेटर द्वारा भरा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाभार्थी को द्वितीय डोज लगने के पश्चात लकी ड्रा भी निकाला जाएगा। कार्ड पर द्वितीय डोज से संबंधित समस्त जानकारियां अंकित की जाएगी। टीकाकरण के प्रभाव एवं बचाव हेतु एआईएफआई किट सत्र स्थल पर रहेगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ अजय मेहतेले ने कोविड-19 से संबंधित पोर्टल, वैक्सीन व उसके रखरखाव के संबंध में जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा किया कि चयनित लाभार्थी अपने मोबाइल पर आने वाले मैसेज के प्रति जागरूक रहे। प्राप्त मैसेज का अवलोकन और सत्यापन के बाद ही चयनितों का टीकाकरण किया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ऊषा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, जिला चिकित्सालय अधीक्षक डा. एके सक्सेना सहित समस्त चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed