{"_id":"5cba1903bdec2213f52b987e","slug":"81555699971-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय वोट बैंक साधने को आज गरजेंगे राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय वोट बैंक साधने को आज गरजेंगे राजनाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जालौन भोगनीपुर गरौठा लोकसभा सीट पर क्षत्रिय वोट बैंक साधने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को कालपी में आ रहे है। वह कस्बे में स्थित ठक्कर बाबा इंटर कालेज के मैदान में जनसभा करेंगे। बता दें कि कालपी को क्षत्रिय बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। यही वजह है कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री की सभा का आयोजन उरई में न कराकर कालपी में कराने का फैसला किया है।
गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां दिन भर तैयारियों का दौर चलता रहा तो वहीं एसपीजी ने भी मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस विधान सभा के महेबा ब्लाक में 84 गांव क्षत्रियों के पड़ते हैं वहीं कदौरा व कुठौद ब्लाक में क्षत्रिय समाज बहुसंख्यक में है। सिटी मजिस्ट्रेट जेपी सिंह के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में सभा करने के बाद 2 बजकर 10 मिनट पर कालपी पहुंचेंगे। लगभग 40 मिनट तक सभा के कार्यक्रम के बाद 3 बजे अपराह्न ऊंचाहार रायबरेली के लिए उनका हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा।