{"_id":"5c2a5f48bdec222d51418c4e","slug":"81546280776-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरली मनोहर तालाब का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरली मनोहर तालाब का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
जालौन। नगर के मोहल्ला मुरली मनोहर स्थित ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब का 30 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए नगरपालिका में बजट आ चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पालिका प्रशासन का दावा है कि इसे पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता एवं ईओ डीडी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर के ऐतिहासिक तालाब को पूरी तरह से सुसज्जित किया जाना है। नगर पालिका में सुंदरीकरण के लिए 30 लाख रुपये का बजट आया है। जिससे तालाब के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।
इसके लिए सर्वप्रथम तालाब की सीढ़ियां जो जर्जर हो चुकी हैं, उनका सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा तालाब में सुबह के समय लोग टहलने के लिए जाते हैं। वृद्ध लोगों के बैठने के लिए आरामदायक कुुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। ताकि यदि कोई थक जाए तो कुर्सियों पर बैठकर आराम कर सके।
विज्ञापन
तालाब के खराब पानी को निकालकर उसकी सफाई कराई जाएगी। तालाब के पानी को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया तालाब को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब को कुछ इस तरह निर्मित कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है कि बाहर से लोग इसे देखने के लिए आएं।