फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   नेताजी चुनावीं वादों से नहीं बुझती प्यास

नेताजी चुनावीं वादों से नहीं बुझती प्यास

Wed, 24 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
नेताजी चुनावीं वादों से नहीं बुझती प्यास
उरई। जिले में 29 अप्रैल को मतदान होना है लेकिन किसी भी पार्टी के नेता ने पानी को मुद्दा बनाना उचित नहीं समझा। वोट सिर्फ बिरादरी और बड़े नेताओं के चेहरे और नाम पर ही मांगे जा रहे हैं। पानी का संकट क्यों और कब से है, कोई दावेदार पूछ तक नहीं रहा है। यही कारण है कि पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी के दस्तक देेते ही जिले में पेयजल का संकट शुरू हो गया है। लोग विकास के वादों के बीच सिर पर पानी ढ़ोने को मजबूर है, लेकिन गांव की इन प्रमुख समस्याओं को कोई भी दल उठाने को तैयार नहीं, अभी भी गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी दूर तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नदी से पानी लाना बना मजबूरी
उरई। कई चुनाव आए और गए, हर चुनाव में कोटरा क्षेत्र के ग्रामीणों को सिर्फ एक ही बात सुनने को मिली कि जल्द ही नदी से पानी भरकर लाने की उनकी समस्या को दूर कर दिया जाएगा। कई वादों पर जनता ने विश्वास भी किया और वादा करने वाले प्रत्याशियों को संसद तक पहुंचाया, लेकिन क्षेत्र में पानी का संकट जस का तस है। स्थिति यह है कि अभी से ही कस्बे के कई मोहल्लों के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कोटरा कस्बे में लगे हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़े है। कई शिकायतों के बाद भी इन्हें ठीक नहीं किया गया। हालत यह है कि कस्बा के मोहल्ला मुजफ्फर नगर, नारेघाट, मंडीबाजार आदि क्षेत्र में लोगों को पीने के पानी की संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नेता वोट मांगने तो आ रहे हैं लेकिन पेयजल समस्या सिर्फ देखेंगे कहकर चले जाते हैं।
विज्ञापन


पीने के पानी के लिए भटक रहे बाशिंदे
कदौरा। चुनाव का समय है कई नेता क्षेत्र में आकर विकास की बातें कर रहे हैं लेकिन कस्बे में व्याप्त पानी संकट के मुद्दे को कोई नहीं उठा रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट गहराने लगा है। नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद, सिद्धार्थ नगर, पुरवा मोहल्ला में गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। स्थिति यह है कि अभी से मोहल्ले के आधे से ज्यादा हैंडपंप पानी देना बंद कर चुके हैं। कई बार नगर के बाशिंदे इन खराब हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली। नगर के धर्मेंद्र द्विवेदी, सुनील कुमार, यासीन बाबा, छोटे यादव आदि का कहना है कि हर साल इन मोहल्लों में पीने के पानी का संकट बना रहता है, लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी न तो जिला प्रशासन और न ही जन प्रतिनिधि इस ओर ध्यान देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed