फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   700 bags of adulterated fertilizer seized, shop sealed

Jalaun News: 700 बोरी मिलावटी उर्वरक जब्त, दुकान सील

Sat, 05 Jul 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
700 bags of adulterated fertilizer seized, shop sealed
उरई। किसानों की सेहत और जमीन की उर्वरता से खिलवाड़ कर रहे खाद माफिया पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को कुइया रोड स्थित एक दुकान से 700 बोरी मिलावटी बीआईओ-एनपीके उर्वरक बरामद की है। अफसरों ने दुकान को सील कर दिया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




एसडीएम सदर नेहा ब्याडबाल के नेतृत्व में दल में कुइया रोड स्थित अरुण राजपूत की दुकान पर पहुंचा। दुकान से मिली उर्वरक की जांच की गई। इससे स्पष्ट हुआ कि दुकान से मिलावटी उर्वरक फर्जी ब्रांड नाम से और बिना वैध लाइसेंस के बेची जा रही है। एसडीएम नेहा ब्याडबाल ने कहा कि कृषि से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति किसानों की मेहनत और भूमि की सेहत से खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन




बताया कि विभाग को सूचना मिली और उच्च अधिकारियों से पूरी मामले पर चर्चा की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अब देखा जा रहा है कि यह खाद कहां से आती थी और कब से यह धंधा चल रहा है। कई लोगों से बातचीत चल रही है। कई अन्य सबूत भी हाथ लगे हैं, जिन पर जांच की जा रही है। टीम में जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक गिरेंद्र कुमार शर्मा, अमित पिंडारी, लोकेश दीक्षित, मंडी चौकी इंचार्ज रणधीर, कोतवाल अरुण कुमार राय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed