{"_id":"6414b42cd7f6f5196b0923a4","slug":"65-thousand-rupees-stolen-from-piggy-bank-incident-captured-in-cctv-orai-news-c-12-1-128348-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गुल्लक से 65 हजार रुपये चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गुल्लक से 65 हजार रुपये चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Sat, 18 Mar 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोंच। थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम कन्हरी में एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान की गुल्लक में रखे 65 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नदीगांव क्षेत्र के गांव कन्हरी में मेन रोड पर बांके बिहारी नाम से एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। गुरुवार की दोपहर दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान मालिक मोहन यादव से सीमेंट की बोरी खरीदने की बात कही। मोहन सीमेंट की बोरी उठवाने लगे, उसी दौरान उस व्यक्ति ने गुल्लक में रखे 65 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी में कैद बाइक चोर, एक पकड़ा
कोंच। मोहल्ला जवाहर नगर निवासी पुनीत राठौर ने अपनी बाइक बुधवार रात में घर के बाहर खड़ी कर दी थी। रात में तीन चोर उसकी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह जब लोग जागे तब चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें पूरी घटना साफ तौर पर नजर आ रही है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार की सुबह पुनीत ने तिलकनगर नरिया क्षेत्र में घर के बाहर से एक युवक को पकड़ लिया और उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। (संवाद)