{"_id":"5c40cd05bdec224cb044d2df","slug":"61547750661-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में क्षतिग्रस्त हुईं पाइप लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में क्षतिग्रस्त हुईं पाइप लाइनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। बीएसएनएल की बिछाई जा रही लाइनों के कारण दर्जनों स्थानों में पाइप लाइनें टूट गईं हैं। जिससे कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति धड़ाम हो गई है। इस पर जल संस्थान के अवर अभियंता ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
बता दें कि बीएसएनएल एवं निजी टेलीकॉम कंपनियों के माध्यम से नगर के तमाम स्थानों में अंडरग्राउंड दूरभाष लाइनें बिछाने का काम कराया जा रहा है। मशीनों से लाइन बिछाए जाने के कारण कई मोहल्लों की पाइप लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।
जिससे जगह-जगह पर लीकेज हो गया है और घरों को जाने वाला पानी सड़कों व नालियों में बह रहा है। इससे इलाकाई लोगों में रोष व्याप्त है। कहना है कि क्षेत्र में हैंडपंपों की संख्या पहले से ही कम है। ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में जल्द लाइन नहीं सही कराई गई तो पानी का संकट और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
इधर, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव ने बताया कि स्टेट बैंक शाखा के पास रामगंज व टरननगंज में मेन लाइन टूटने से कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बताया कि टेलीकॉम कंपनियों के जिम्मेदारों ने जल संस्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नही लिया है। अवर अभियंता के मुताबिक इस प्रकरण को लेकर अधिशाषी अभियंता को पत्र भेज दिया गया है।