फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   56 laborers arrived in Kadaura town, quarantined

कदौरा कस्बे में पहुंचे 56 मजदूर, किया क्वारंटीन

Mon, 04 May 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
56 laborers arrived in Kadaura town, quarantined
कदौरा में परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : ORAI
कदौरा। अन्य राज्यों से सोमवार सुबह कदौरा कस्बे में आधा सैकड़ा से अधिक मजदूर पहुंचे। जिन्हें डाक्टरों की टीम ने जांच के बाद विद्यालय व घरों में क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे में लौटे दो दर्जन से अधिक मजदूरों के आने की सूचना पर नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल की मदद से सभी को गफूर खान महाविद्यालय में रखा गया। सूचना पर पहुंची डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी व स्वास्थ्य टीम ने सभी का परीक्षण किया। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में मध्यप्रदेश राजस्थान से चार बच्चों सहित 27 मजदूर लौटे है, जिनमें एक परिवार के छह सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया, बाकी 21 मजदूरों को विद्यालय में खाने पीने की व्यवस्था के साथ मास्क व सैनिटाइजर भी दिया गया।
विज्ञापन

साथ ही हिदायत दी गई कि सेंटर से कोई बाहर न जाए। निगरानी के लिए पुलिस कर्मी व नगर पंचायत कर्मियों को तैनात किया है। वही चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी व डॉक्टर रूपल गुप्ता ने क्षेत्र के ग्राम बसरेही में 14, मरगांया में 9, उसरगांव में 1, आटा में 5 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें विद्यालय में क्वारंटीन कर निगरानी की जिम्मेदारी प्रधान व कर्मियों को दी। डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि आए हुए मजदूर अहमदाबाद, सूरत व बिहार से लौटे हैं और सभी स्वस्थ है।

रामपुरा में बाहर से आए लोग क्वारटीन सेंटर में बैठे हुए

रामपुरा में बाहर से आए लोग क्वारटीन सेंटर में बैठे हुए- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed