{"_id":"688a805ec1b780632b0f9960","slug":"53-youths-got-jobs-in-four-companies-orai-news-c-224-1-bnd1005-132563-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चार कंपनियों में 53 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चार कंपनियों में 53 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
उरई। जिला सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेला व कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। चार कंपनियों में 53 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आलोक मिश्रा ने रोजगार मेला में आए अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाने से पहले उसके बारे में जानकारी होना भी जरूरी है। जहां भी काम करें लगन और ईमानदारी से करें। सफलता जरूर मिलती है।
अनुदेशक भगवत नारायण ने कहा कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। मेले में 74 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 53 का चयन विभिन्न पदों के लिए हो गया। ब्राइट फ्यूचर आर्गनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक लखनऊ के प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह सेंगर ने मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए नौ अभ्यर्थियों का चयन किया।
क्रेडिट जंक्शन के प्रतिनिधि ब्रजेंद्र कुमार ने साक्षात्कार के बाद फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए 14 लोगों का चयन किया। टीम प्लस एचआर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, प्रणव विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के प्रतिनिधि शिवम प्रजापति ने ऑपरेटर और ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए 22 अभ्यर्थियों का चयन किया। एलआईसी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र ने एलआईसी एजेंट पद के लिए आठ अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में प्रताप सिंह कुशवाहा, अखिलेश कुमार, अंकित राज, नारायण सिंह, राजू आदि रहे।