{"_id":"61aa6690545f743d7a29641b","slug":"53-lakh-will-improve-the-condition-of-two-roads-orai-news-knp667540365","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा 53 लाख से सड़कों का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा 53 लाख से सड़कों का निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। हरदोई राजा से काशीपुरा व काशीपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग संपर्क मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। शीघ्र ही उक्त दोनों मार्गों का निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़कें बनने से ग्रामीणों व वाहन चालकों की दिक्कतें दूर होने के साथ ही हादसे भी कम होंगे।
कुठौंदा बुजुर्ग निवासी समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने हरदोई राजा से काशीपुरा व काशीपुरा से कुठौंदा बुजर्ग संपर्क मार्ग की संबंधित विभाग से शिकायत कर बताया था दोनों मार्ग जर्जर हो चुके हैं। मार्गों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। जेई अमरनाथ ने बताया कि उक्त दोनों मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जो स्वीकृत हो चुका है। हरदोई राजा से काशीपुरा संपर्क मार्ग 2.85 किमी स्वीकृत हुआ है। इसका बजट 40 लाख रुपये है।
काशीपुरा से कुठौंदा बुजर्ग संपर्क मार्ग 1.1 किमी स्वीकृत हुआ है। इसका बजट 13 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मार्गों पर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बता दें कि दोनों खस्ताहाल सड़कों के निर्माण के लिए पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी। बारिश में इन सड़कों से गुजरने का मतलब घर बैठे मुसीबत मोल लेने जैसा रहा है। हादसों से बचने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करके गंतव्य तक पहुंचाना पड़ता था। ग्रामीणों ने सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी से राहत की सांस ली है।