फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   हाइवे पर लगा जाम, छह घंटे फंसे रहे वाहन

हाइवे पर लगा जाम, छह घंटे फंसे रहे वाहन

Sat, 16 Mar 2019 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर लगा जाम, छह घंटे फंसे रहे वाहन
आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर गुरुवार रात तीन बजे सेे जाम लग गया जिसमें सभी वाहन फंस कर खड़े हो गए। इसके बाद वाहन चालकों को बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ा और यात्रियों को पानी को भी तरसना पड़ा क्योंकि जाम छह घंटे तक लगा रहा। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन


कालपी हाईवे निर्माण के चलते वाहनों की आवाजाही कालपी की तरफ रोक दी गई है। इसके चलते वाहन चालक सड़क के किनारे वाहन खड़े कर लेते है। ऐसे में किसी ट्रक के खराब होने या आड़ा तिरछा खड़ा होने से जाम लग जाता है। शुक्रवार की रात तीन बजे जोल्हूपुर मोड़ के पास एक ट्रक खराब हो गया। इसके बाद उसके पीछे ट्रक खड़े होना शुरू हो गए।
विज्ञापन


हालत यह हो गई कि आज सुबह करीब 7 बजे हाईवे की एक तरफ जोल्हूपुर मोड़ से आटा तक करीब आठ किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। ट्रक चालकों ने बताया कि जाम लगने का मुख्य कारण रात 12 बजे के बाद छोड़ा गया ट्रैफिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब एक साथ ट्रैफिक छोड़ा गया तो उसके कारण जाम इतना भीषण लग गया कि फिर बाइक निकलने की भी जगह नहीं मिल पाई। इसीलिए छोटे वाहन या बाइक विपरीत दिशा से आ-जा रहे थे। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस व इलाकाई लोगों ने सुबह नौ बजे जाम में फंसे ट्रकों को साइड में कराकर धीरे-धीरे छोटे वाहनों को निकलवाया। तब जाम में कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed