फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जालौन-औरैया मार्ग पर 10 घंटे रहा महाजाम

जालौन-औरैया मार्ग पर 10 घंटे रहा महाजाम

Tue, 05 Mar 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जालौन-औरैया मार्ग पर 10 घंटे रहा महाजाम
कुठौंद। जालौन-औरैया मार्ग पर चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के तहत हदरुख निमार्णाधीन पुल के पास ट्रक फंसने से जाम लग गया। लगभग दस घंटे तक लगे जाम से सैकड़ों वाहन व यात्री फंसे रहे। रात से शुरू हुआ जाम सुबह खुल सका। चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। सुबह क्रेन बुलाकर जब फंसे ट्रक को हटाया गया। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन


जालौन-औरैया मार्ग पर फोरलेन निर्माण का काम चल रहा है। जिससे इस मार्ग पर कई पुलियों व पुल का निर्माण हो रहा है। रविवार रात 9 बजे हदरुख के पास निर्माणाधीन पुल पर एक ट्रक फंस गया। जिससे जाम लगना शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों ओर से सैकड़ों वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे हदरुख चौकी इंचार्ज जीतेंद्र कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खुल सका और आवागमन प्रभावित हो गया। जाम में ट्रक व प्राइवेट व रोडवेज बसें व चौपहिया वाहन फंसे रहे। यात्री व वाहन चालक रात भर जाम में फंसे रहे। सुबह पुलिस ने क्रेन बुलाकर फंसे ट्रक को हटवाया, तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हुआ। सुबह सात बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया। तब जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed