फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जिले को मिलीं दो एएलएस एंबुलेंस

जिले को मिलीं दो एएलएस एंबुलेंस

Sat, 23 Feb 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिले को मिलीं दो एएलएस एंबुलेंस
उरई। जिले को दो नई एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस की सौगात मिली है। शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर से जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने एक समारोह में हरी झंडी दिखाकर एएलएस एंबुलेंस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को उच्च स्तरीय अस्पताल के लिए रेफर करने के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि जिले में पहले से दो एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस चल रही है। अब दो नई एएलएस चलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन मरीजों को ज्यादा सुविधा होगी, जो दूरदराज के इलाकों वाले अस्पताल में इलाज कराने पहुंचते है।
विज्ञापन


एंबुलेंस सेवा के जिला कोआर्डिनेटर मोहम्मद इरफान सिद्दीकी ने बताया कि इस एंबुलेंस में दो इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन व दो पायलट (चालक) होते है, जो 24 घंटे तैयार रहते हैं। इसके अलावा इस एएलएस में वेंटीलेटर, आक्सीजन का सामान, मानीटर, ईसीजी मशीन, सिरिंज पंप, स्ट्रेचर हर तरह की मेडिसन, जहरीले कीड़े के काटने के बाद दी जाने वाली दवाइयां आदि मौजूद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान सीडीओ प्रशांत कुमार, डीडीओ मिथलेश सचान, एसीएमओ परिवार कल्याण डा एसडी चौधरी, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आरपी सिंह, महिला अस्पताल की सीएमएस डा.सुनीता बनौधा, क्षय रोग अधिकारी डा, सुग्रीव बाबू, कुष्ठ रोग अधिकारी डा.पवन कुमार समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed