फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   500km paidal chale

जयपुर से पैदल चलकर पहुंचे, जाना है कर्बी

Sat, 02 May 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
500km paidal chale
सिरसाकलार (जालौन)। लॉकडाउन में राजस्थान के जयपुर में फंसे चार मजदूर पैदल ही चित्रकूट धाम कर्वी के लिए निकल पड़े। 20 दिन में 500 किलोमीटर का सफल तय कर जालौन के सिरसाकलार पहुंचे। इस दौरान कई दिन भूखे भी रहे।
विज्ञापन

कर्वी जिला के भौरी गांव निवासी रमेश, गुड्डू, सुखराम, गोरेलाल ने बताया कि वह काम धंधे की तलाश में जयपुर गए थे। कोयले के गोदाम में काम मिला भी लेकिन लॉकडाउन होने के कारण सब बंद हो गया। ठेकेदार ने 18 में सिर्फ 6 दिन के काम का पैसा दिया और फिर वह भी लापता हो गया। कुछ दिन तो ठेकेदार को तलाशा फिर भूखों मरने की नौबत देख, घर वापसी का फैसला किया। कोई साधन न होने के कारण चारों लोग अपने अपने थैले लेकर पैदल ही चल दिए। जयपुर से चले हुए करीब 20 दिन हो गए हैं कर्वी तक सवा दौ सौ किलोमीटर और चलना है। भगवान ही सहारा है, बाकी रास्ते में कहीं कुछ मिला तो खा लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed