फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   50 thousand prize vicious arrested in police encounter

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize vicious arrested in police encounter
उरई। पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में 50 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को लूटी की बाइक, मोबाइल, तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में कई घटनाओं को स्वीकारा है। गिरफ्तार बदमाश मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंच रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बदमाश बाइक से घूम रहे हैं। सूचना पर एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस ने कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी के पास बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के हाथ और पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के प्रगति विहार निवासी सुभाष गुर्जर उर्फ रट्टी है। बदमाश पर 50 हजार का इनाम है। सूचना पर एसपी डॉ. ईरज राजा भी पहुंचे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सुभाष पर अलग-अलग राज्यों में लूट, डकैती और चोरी के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने जिले में भी की गई कई वारदातों को स्वीकारा है। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के मिहौनी गांव वर्ष 2022 में सितंबर को बारेलाल, रामौतार और लाल सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल और तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed