फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   50 thousand extortion sought from district collector, case registered

जिलेदार से 50 हजार की रंगदारी मांगी, मामला दर्ज

Sat, 03 Oct 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
50 thousand extortion sought from district collector, case registered
जालौन। नलकूप खंड प्रथम के जिलेदार से नलकूप चालक ने 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत जिलेदार ने कोतवाली में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी मानसिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वह नलकूप खंड प्रथम उरई में जिलेदारी तृतीय रामपुरा के जालौन कार्यालय में जिलेदार है। कार्यालय कोंच चौराहा पर है। विभाग में कुछ नलकूप चालकों की नियुक्तियां हुई हैं। इन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य उन्हें सौंपा गया है। वह अपने कार्यालय में प्रशिक्षण दे रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटहिया निवासी नलकूप चालक रामलला 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। रुपये देने से इंकार किया तो गाली गलौज करने लगे। शोरगुल सुनकर स्टॉफ के लोग आ गए। इनके समझाने पर भी नहीं माने। कर्मचारियों की बढ़ती संख्या को देखकर रंगदारी में 50 हजार न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिलेदार ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की मांग की है। वहीं, पीड़ित जिलेदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि जिलेदार की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed