{"_id":"5f29a8818ebc3e3ca74d28e7","slug":"48-korona-sankrimit-mile-orai-news-knp5750683112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कार्यालय का कर्मी निकला संक्रमित, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक कार्यालय का कर्मी निकला संक्रमित, हड़कंप
विज्ञापन
पॉजिटिव लोगों में नया रामनगर की एक बच्ची, कुल केस 601, सक्रिय 327 व ठीक हुए 264 है।
जालौन। जिले में मंगलवार को 48 कोरोना संक्रमित मिले है। जिसमें 32 जिला जेल से संबधित कर्मचारी व कैदी हैं। एक ब्लाक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर कदौरा में ब्लाक कार्यालय सील कर दिया गया है। अबतक कुल कोरोना संक्रमित 601 रहे,जिसमें 264 ठीक हो चुके हैं, सक्रिय केस 327 व 10 मौते हो चुकीं हैं।
मंगलवार को शहर के रामनगर, इंदिरा नगर, नया पटेल नगर, जालौन क्षेत्र कोंच व व कदौरा क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं नया रामनगर में एक बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने क्षेत्र में सैनिटाइज का काम शुरू करा दिया है।
ब्लाककर्मी निकला संक्रमित, कार्यालय सील
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। ब्लाक कार्यालय में तैनात कर्मचारियों में एक की जांच रिपोर्ट संक्रमित आई है। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम ने ब्लाक कार्यालय को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया है।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 28 लोगों की जांच हुई थी जिसमें 15 कर्मचारी ब्लाक के थे। पॉजिटिव कर्मचारी को एंबुलेंस की मदद से उरई भेजा गया है। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाक कार्यालय के आसपास दवा का छिड़काव व सेनेटाइजेशन करवाने के बाद नगर पंचायत कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी के संपर्क में आए प्रधानों व अन्य कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है।
माधौगढ़ में युवक और उसके दो बेटे पाजिटिव
माधौगढ़। क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर में सीएचसी में कोरोना जांच में एक युवक और उसके दो बेटे पाजिटिव पाए गए। पटेलनगर में अब तक 11 को कोरोना संक्रमित हैं। प्रभावित क्षेत्र की 41 दुकानें बंद करा दी गईं हैं।
मोहल्ला पटेलनगर में शनिवार देर शाम चार लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। सोमवार को सीएचसी में 61 लोगों की एंटीजेन जांच कराई गई थी। जिसमें मां बेटी कोरोना पाजिटिव पाई गई। मंगलवार को 41 लोगों की सीएचसी में जांच कराई गईए जिसमें एक युवक और उसके दो बेटे कोरोना पाजिटिव पाए गए।
इसके बाद एसडीएम सालिकराम, सीओ संजय कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार चद्रकांत तिवारी, कोतवाल बीएल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता आदि ने प्रतिबंधित क्षेत्र के 41 दुकानदारों की दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद करा दी। अधिकारियों ने आगाह किया कि दुकानें खुली पाई गई तो उस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बिना मास्क घूमने पर जुर्माना वसूला
माधौगढ़। गोहन एसओ के नेतृत्व में गोहन पुलिस ने बस स्टैंड, ईंटों चौराहा, मैन बाजार, सरावन बाजार, ईंटों बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें तीन चार पहिया, पांच दुपहिया वाहनों का चालान किया। बिना मास्क लगाए बारह लोगों के चालान कर आठ हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह, दरोगा कृष्णकांत, विकास, धर्मेंद्र सिंह, आदि ने आधा दर्जन जगह सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, कागजात व बिना मास्क के मिलने पर लोगों के चालान काटे गए।
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में ही होगा संक्रमितों का उपचार
कालपी। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पॉजिटिव आए सभी मरीजों का उपचार केंद्र के अंदर ही किया जाए। प्रशिक्षण केंद्र प्रशासन का दवा है कि उन्होंने पीटीएस के अंदर ही सभी पॉजिटिव मरीजों के उपचार की व्यवस्था कर ली है। वहीं नगर में लगातार नगर में सीएचसी में निरंतर पूल टेस्टिंग चल रही है, जिसमें मंगलवार को 46 टेस्ट किए गए है, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पुलिस प्रशिक्षण स्कूल मगरौल में पुलिस जवानों के कोरोना संक्रमण के केस 62 हो गए है। इस संबंध में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया की सभी 62 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को परिसर के सुरक्षित वार्डों में क्वारंटीन कराकर इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उरई के सरकारी चिकित्सक डा. विवेक कुमार तिवारी की टीम की ओर से संक्रमित लोगों की देखभाल की जा रही है। सीएचसी के कार्यवाहक अधीक्षक डा. सुंदर सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में रेपिड एंटीजन टेस्ट निरंतर कराए जा रहे है, मंगलवार को 46 टेस्ट किए गए, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।