फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   42 for the president and 171 for the councilor bought leaflets

Jalaun News: अध्यक्ष के लिए 42 और सभासद के लिए 171 ने खरीदे पर्चे

Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
42 for the president and 171 for the councilor bought leaflets
उरई। नामांकन के बिक्री और जमा होने के पहले दिन एक भी पर्चा किसी ने जमा नहीं किया। पहले दिन जिले भर में 42 लोगों ने अध्यक्षी के लिए और 171 लोगों ने सभासद के लिए पर्चे खरीदे। जिले में पांच स्थानों पर 11 नगर निकाय चुनाव के लिए पर्चे खरीदने और जमा करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कोंच, कालपी, माधौगढ़, जालौन तहसीलों में और जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में व्यवस्था की गई है। नामांकन स्थलों पर पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए 11 अप्रैल मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन उरई नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए। सदस्य के लिए 74 लोगों ने पर्चा खरीदा। एट में अध्यक्ष के लिए सात, सदस्य पद के लिए 31 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। कोटरा में अध्यक्ष और सदस्य के लिए एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया। कोंच तहसील परिसर में नगर पालिका परिषद कोंच और नगर पंचायत नदीगांव के लिए नामांकन होना है। जिसमें पहले दिन कोंच पालिकाध्यक्ष पद के लिए 11 पर्चे बिके। नदीगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक भी पर्चा किसी ने नहीं खरीदा। कोंच में सभासद पद के लिए विभिन्न वार्डों में 25 और नदीगांव में सभासद के लिए चार पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन

माधौगढ़ तहसील परिसर में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नामांकन को लेकर अध्यक्ष पद के लिए तीन काउंटर और सदस्यों के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। माधौगढ़ नगर पंचायत से दो पर्चा, रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चों की बिक्री हुई। नगर पंचायत ऊमरी के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चा और सदस्य पद के लिए तीन पर्चों की बिक्री हुई। माधौगढ़ और रामपुरा में सदस्य पद के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी में पहले दिन पर्चा देर से पहुचे। यहां भी तहसील परिसर में पर्चों के नामांकन की व्यवस्था की गई है। कालपी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पहले छह लोगों ने पर्चे खरीदे। कदौरा में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नौ प्रत्याशियों ने आकर अपने-अपने पर्चे खरीदे। प्रशासन ने तहसील में स्थित कैंटीन में कालपी नगर पालिका परिषद के सभासदों के लिए पांच काउंटर तथा कदौरा नगर पंचायत के लिये दो काउंटर स्थापित किए गए हैं। जालौन में नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक भी प्रत्याशी पर्चा खरीदने के लिए नहीं पहुंचा। जालौन नगर पालिका के लिए 25 वार्डों में सदस्य पद के लिए 26 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed