फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   405 sub-inspectors took oath of devotion to duty

Jalaun News: 405 उपनिरीक्षकों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ

Sat, 16 Mar 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
405 sub-inspectors took oath of devotion to duty
कालपी। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मंगरौल में चले एक साल तीन दिन के प्रशिक्षण के बाद 405 उप निरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने शनिवार को दीक्षांत परेड के दौरान कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

13 मार्च 2023 को वर्ष 2020 - 021 बैच के 412 उपनिरीक्षकों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आमद कराई गई थी। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के उपप्राचार्य व अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में दरोगा बने इन युवाओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ आईपीसी, सीआरपीसी, विधि विज्ञान, चिकित्सा, मानव प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, वाहन चलाना, शस्त्र चलाने के साथ साथ घुडसवारी, जंगल ट्रेनिंग, कानून व्यवस्था सहित कई विधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को दीक्षांत परेड के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने नए दायित्वों की शपथ दिलाई। ट्रेनिंग के दौरान कुछ जवानों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इसके चलते उपनिरीक्षक बने नरेन्द्र चाहर, सत्यजीत राय, मनीष कुमार, जावेद अहमद, मु फरमान, सौरभ कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संदीप गौतम, ओमकार पटेल, चंदन कुमार, मो. फैज, जनार्दन कांत, अमरीष कुमार, आदर्श सिंह, अशुल विश्नोई, प्रशांत त्यागी, अनीश कुमार, गुरमेन्द्र चौधरी आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed