फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   40 thousand families faced electricity crisis for six hours

Jalaun News: छह घंटे बिजली संकट से जूझा 40 हजार परिवार

Sun, 04 Feb 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
40 thousand families faced electricity crisis for six hours
कालपी। नगर में छह घंटे तक 40 हजार परिवार बिजली संकट से जूझे। मरम्मत कार्य के चलते बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि दोपहर और शाम को कुछ-कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल की गई थी, लेकिन कार्य को पूरी तरह से व्यस्थित करने के लिए शनिवार रात तक काम किया गया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम की ओर से मरम्मत कार्य को लेकर अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत कालपी सब स्टेशन पर पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों और उससे जुड़ी जर्जर लाइनों को दुरुस्त किया गया। इसके लिए शनिवार को दोपहर दो बजे से काम शुरू किया गया। पहले यह कार्य शाम सात बजे तक के लिए था, लेकिन काम अधिक होने की वजह से इसका समय रात नौ बजे तक बढ़ाया गया।
विज्ञापन

एसडीओ आदर्श राज यादव ने बताया कि दोपहर में तीन बजे और शाम सात बजे के बाद कुछ देर के लिए सप्लाई चालू की गई थी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में तेल कम मिलने और जर्जर लाइनों को लेकर सख्ती भी की गई है। इंसूलेटर भी बदले गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर से गणेशगंज, रावगंज, भट्टीपुर व कदौरा फाटक समेत नगर के करीब 40 हजार परिवारों को बिजली सप्लाई होती है। इस दौरान जेई जितेंद्र देव वर्मा, अमित पोरवाल, फहमीद विमल, सादिक, अनूप, इसरार व दिलीप जाटव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed