{"_id":"5914afaf4f1c1b2165850848","slug":"4-billion-will-be-64-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अरब 64 करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अरब 64 करोड़ से होगा विकास
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 12 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन सभागार में गुरुवार को प्रभारी मंत्री जय कुमार (जैकी) की अध्यक्षता जिला योजना की बैठक हुई। इसमें 48 विभागों ने कार्य योजनाओं प्रस्तुत कर बजट मांगा। नौ विभागों ने परिव्यय का प्रस्ताव नहीं दिया। बैठक में चार अरब, 64 करोड़, 48 लाख रुपये की कार्ययोजनाओं को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
जिला योजना की बैठक में 48 विभागों ने विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित प्रमुख कार्यों के परिव्यय का प्रस्ताव रखा। चार अरब, 64 करोड़, 48 लाख रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई, जो पिछले वर्ष के मुकाबले सवा करोड़ अधिक है। सबसे ज्यादा 9919 लाख रुपये का बजट सड़क और पुल निर्माण के लिए मांगा गया। सबसे कम बजट सेवायोजन विभाग ने मांगा। नौ विभागों ने किसी तरह का बजट ही नहीं मांगा।
विज्ञापन
इस बैठक से मीडिया को दूर ही रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद भानू वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, दिलीप दुबे, शैलेंद्र पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता, अरविंद चौहान, शीतल सिंह सेंगर आदि ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक को लौटाया
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक समस्या संबंधी ज्ञापन लेकर मंत्री के सामने पहुंचे तो वहां खडे़ भाजपाइयों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। इस पर पूर्व विधायक के भाई ने नाराजगी जताई और फिर स्वयं जाकर मंत्री को ज्ञापन दिया।
प्रस्तावों पर नहीं हुई चर्चा
सूत्रों की मानें तो प्रभारी मंत्री के सामने पहली बैठक परिचय तक ही सिमट कर रह गई। किसी भी प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं की गई। आपत्ति का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। अधिकारी जो एजेंडा बनाकर लाए, उन्हें ही स्वीकृत कर दिया। बिना प्रस्ताव केे आए अधिकारियों से भी कोई सवाल-जवाब नहीं किया गया।