फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   387 Recruits Become Constables at Passing Out Parade

Jalaun News: पासिंग आउट परेड में 387 रंगरूट बने आरक्षी

Mon, 27 Apr 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
387 Recruits Become Constables at Passing Out Parade
फोटो - 28 पुलिस लाइन में सलामी लेते आईजी रेंज आकाश कुलहरि। संवाद
विज्ञापन

फोटो - 29 पासिंग आउट परेड में मौजूद आरक्षी। संवाद
आईजी ने ली सलामी; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को नवप्रशिक्षित 387 रंगरूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के आगमन पर सुसज्जित परेड दल ने सलामी दी जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच रंगरूटों ने अनुशासन, एकरूपता और आत्मविश्वास के साथ आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जिसे अधिकारियों व परिजनों ने सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि यह दिन रंगरूटों के जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार नहीं बल्कि जनसेवा, सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नवआरक्षियों से ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निभाने की अपेक्षा की। समारोह के अंत में सभी रंगरूटों ने राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। पासिंग आउट परेड के दौरान बड़ी संख्या में रिक्रूटों के परिजन भी मौजूद रहे। अपने परिजनों को वर्दी में देखकर उनके चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
फोटो - 30 मुख्य अतिथि को सम्मानित करते पीटीसी के अधिकारी। संवाद
नौ माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 459 युवा बने सिपाही
मगरौल प्रशिक्षण केंद्र में पासिंग आउट परेड; डीआईजी ने दिलाया कर्तव्य का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मगरौल में रविवार को नौ माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद 459 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक संतोष मिश्रा ने परेड की सलामी ली और नवआरक्षियों को कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया।
प्रदेश में नागरिक पुलिस भर्ती के तहत 60200 पदों पर चयन हुआ था, जिसमें से 491 रिक्रूट प्रशिक्षण के लिए मगरौल केंद्र भेजे गए थे। प्रशिक्षण के दौरान कुछ का अन्य पदों पर चयन और कुछ के अनुपस्थित रहने के कारण 459 रिक्रूट ही प्रशिक्षण पूर्ण कर सके।

परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीआईजी संतोष मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातें ही आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि अब असली जिम्मेदारी शुरू हो रही है, जिसे अनुशासन और संविधान के दायरे में रहकर निभाना होगा। कार्यक्रम में जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के सांसद नारायणदास अहिरवार, पालिका अध्यक्ष अरविंद समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed