{"_id":"5ef245518ebc3e42c50a7610","slug":"37-people-fined-without-wearing-masks-orai-news-knp5672113188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए 37 लोगों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए 37 लोगों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। अनलॉक के नियमों का पालन कराने को लेकर सोमवार को हुई डीएम की बैठक का असर दिखने लगा है। बैठक के दौरान दी गई चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को कालपी में पुलिस ने बिना मास्क लगाए 37 लोगों से जुर्माना वसूला और नियमों के विरुद्ध दुकान खोलने पर एक दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की।
मंगलवार को पुलिस ने फुटमार्च कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों के पुलिस ने चालान काटे। कोतवाल मानिकचंद्र पटेल की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन, रामगंज, बाईपास आदि स्थानों में रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 37 लोगों से जुर्माना वसूला। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर कोतवाली पुलिस ने एक कपड़ा व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि संतोष नामक कपड़ा व्यापारी नियमों का पालन नहीं कर रहा था और नियम विरुद्ध दुकान खोल रहा था। कपड़ा व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।