फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   36 sports grounds will be built in the district, four villages have been selected in every block

Jalaun News: जिले में बनेंगे 36 खेल मैदान, हर ब्लॉक में चार गांवों का किया चयन

Tue, 17 Jun 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
36 sports grounds will be built in the district, four villages have been selected in every block
उरई। क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी के अभ्यास के लिए अब यहां के खिलाड़ी बड़े शहर नहीं जाएंगे, बल्कि उनकी प्रतिभाओं को मनरेगा संजीवनी देगी। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए नौ ब्लॉकों में 36 खेल मैदान बनाए जाएंगे। यानी हर ब्लाॅकों में चार-चार खेल मैदान बनाए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की माने तो इसके लिए पहले मैदान का चयन किया जाएगा। फिर, मुख्य गेट बनाने के साथ चारों ओर तार फेंसिंग की जाएगी। यहां शोभाकार व छायाकार पौधों का रोपण भी किया जाएगा। ताकि, अधिक से अधिक युवा यहां पहुंचकर अपनी प्रतिभा को और निखार सकें।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा रामेंद्र कुशवाह ने बताया कि खेल मैदान बन जाने से युवाओं को खेतों, खलिहानों में जाकर अभ्यास नहीं करना पड़ेगा। पहले चरण में हर ब्लाक में चार-चार खेल मैदान बनाए जाएंगे। । इसके बाद अन्य ग्राम पंचायतों में भी इनका दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो माह में ही तैयार कर लिए जाएंगे सभी खेल मैदान
बरसात के बाद युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए भटकना न पड़े, इस पर विभाग की पूरी नजर है। अधिकारियों की मानें तो दो माह में ही सभी खेल मैदानों को बनवा दिया जाएगा। इससे बरसात के बाद युवा इसका सीधा लाभ उठा सकें। जमीन को चिन्हित करने के लिए विभाग अभी से जुट गया है। लोगों का कहना है कि खेल मैदान बन जाने से युवाओं को नया मंच मिल सकेगा। पहले युवा शहर में आकर तैयारी करते थे या उन्हें खेत खलिहान जाना पड़ता था।

युवाओं का कहना है
फोटो 24- आशुतोष उपाध्याय
कुठौंद के निजामपुर निवासी आशुतोष उपाध्याय का कहना है कि अगर गांव में खेल मैदान बन जाएंगे, तो युवाओं को अभ्यास करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार का अच्छा प्रयास है।




फोटो 25- संग्राम सिंह
अटरिया निवासी संग्राम सिंह का कहना है कि अगर गांव में खेल मैदान बन जाएंगे, तो युवाओं को सेना की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। तैयारी करने के लिए या तो शहर जाना पड़ता है, या खलिहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed