फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   36 lakh rupees were grabbed from a woman in the name of business

Jalaun News: व्यापार के नाम पर ठग दंपती ने महिला से 36 लाख 35 हजार हड़पे

Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
36 lakh rupees were grabbed from a woman in the name of business
उरई। व्यापार के नाम पर महिला को झांसे में लेकर ठग दंपती ने 36 लाख 35 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी रमा पत्नी योगेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इसी मोहल्ले के सुनील खन्ना और उसकी पत्नी मीता उर्फ गीता से उसकी काफी करीबी थी।
विज्ञापन

दंपती ने 2018 में आरओ प्लांट, कोल्डड्रिंक प्लांट और पानी की सप्लाई से संबंधित व्यापार में सुरक्षित निवेश होने की बात कहकर उससे 40 से 50 लाख रुपये निवेश करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास में आकर उसने एसबीआई बैंक के नौ चेक से 21 लाख 15 हजार, पीएनबी बैंक के तीन चेक से तीन लाख 50 हजार और 11 लाख 70 हजार रुपये कैश यानी कुल 36 लाख 35 हजार रुपये दंपती को दे दिए।

काफी समय बाद भी व्यापार शुरू न होते देखकर दंपती से रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई।
उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद नौ मई-2022 को दंपती ने सिंडीकेट बैंक के 23 लाख रुपये के चार चेक दिए।
क्लीयरिंग में सभी चेक बाउंस हो गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दंपती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed