फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   32 new tuberculosis patients were found in the investigation of 1748 people

Jalaun News: 1748 लोगों की जांच में मिले 32 नए क्षय रोगी

Sat, 11 Mar 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
32 new tuberculosis patients were found in the investigation of 1748 people
उरई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 32 नए क्षय रोगी खोजे गए हैं। टीम ने इसमें कुछ ऐसे रोगी भी खोजे हैं, जिन्हें पता नहीं था कि उन्हें टीबी जैसा रोग भी है। अब विभाग ने उनका पंजीकरण कराकर इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 24 फरवरी से शुरू हुए सघन क्षय रोगी खोज अभियान में 3.50 लाख लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की गई। इसमें 1748 मरीजों में टीबी के संभावित लक्षण मिलने पर उनकी एक्सरे और बलगम जांच कराई गई। इसमें 32 मरीजों में टीबी होने की पुष्टि हुई। जांच में सबसे ज्यादा मरीज उरई शहरी क्षेत्र में निकले हैं। यहां 19 टीबी के मरीज मिले। निक्षय पोर्टल से भी सभी नए मरीजों को जोड़ दिया गया है। अब निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार होने तक उन्हें पांच सौ रुपये महीना पोषण भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

मरीज को निकली टीबी और शुगर
मोहल्ला तुलसीनगर निवासी एक मरीज को टीबी के साथ शुगर की भी बीमारी निकली है। टीमों ने घर-घर जाकर खोज की तो एक मरीज ने बताया कि उन्हें भूख कम लगती है, कमजोरी और बेचैनी होती है। खांसी भी आती है। टीम ने उनका नमूना लेकर जांच कराई तो उन्हें टीबी के साथ शुगर भी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed