{"_id":"5c7d7259bdec22140012bf41","slug":"31551725145-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनास्थल पर वक्त से पहुंचने की आदत डालें फायर कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटनास्थल पर वक्त से पहुंचने की आदत डालें फायर कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सालों बाद किसी पुलिस कप्तान ने फायर स्टेशन का निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। एसपी स्वामी प्रसाद के फायर स्टेशन में घुसते ही सभी अपनी वर्दी ठीक करने लगे। आनन फानन में अधिकारियों को फोन लगाया गया। कुछ देर बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
एसपी ने दमकल की गाड़ियों से लेकर स्टेशन पर मौजूद आग बुझाने के हर एक संयंत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। गाड़ियों की दशा पर नाराजगी जताकर जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि दमकल कर्मियों को बताएं कि घटनास्थल पर समय से पहुंचे, यदि किसी घटना में देरी के कारण बड़ा नुकसान हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि दमकल विभाग के पास संसाधनों की कमी जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि काम में ढिलाई की जाए। फिलहाल जल्द ही शासन को पत्र भेजकर कमियों को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि माह में कम से कम एक बार जरूर फायर स्टेशन का निरीक्षण किया जाए, जिससे व्यवस्था में तेजी से सुधार हो सके।