{"_id":"56ec489c4f1c1b4c5f8b4612","slug":"31-married-couples-will-confess-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जोड़े कल कबूल करेंगे निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जोड़े कल कबूल करेंगे निकाह
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
एक साथ विदा हुईं 59 दुल्हनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। तहरीक-ए-फलाह-ए-सुन्नियत आर्गनाइजेशन की ओर से 20 मार्च को सुबह 10 बजे एमएसवी इंटर कालेज कालपी के ग्राउंड में 31 जोड़ों का निकाह होगा। समारोह में खानकाह आलिया बरकातिया मारहरा शरीफ के सज्जादा नशीन सैयद नजीब हैदर मियां शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
संयोजक हाजी शफीक कुरैशी ने बताया कि दरगाह खानकाह मुहम्मदिया राजेपुरा कालपी से सुबह 10 बजे से 31 अलग-अलग घोड़ों में 31 दूल्हों की सामूहिक बारात रवाना होगी। यहां से बारात समारोह स्थल एमएसवी इंटर कालेज के ग्राउंड में पहुंचेगी। सामूहिक बारात का इस्तकबाल महमूद खां, मुकीम खां, कारी सलीम, हलीम खां, सज्जाद मास्टर आदि करेंगे।
विज्ञापन
इसमें सरपरस्त हजरत मौलाना उबैदुर्रहमान नूरी, मौलाना इकबाल कादिरी, अशफाक बरकाती, शहर पेश इमाम कारी शमशुद्दीन, अब्दुल हमीद, इकबाल हुसैन, कमर अहमद, दीवान अतीक सिद्दीकी आदि शिरकत करेंगे। कमेटी की तरफ से ही खाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा दुल्हनों को घरेलू सामान देकर रुखसत किया जाएगा। इस तरह सामूहिक निकाह को बढ़ावा दिया जा रहा है। तीन साल से इस तरह शादियां कराई जा रही हैं। इसमें कम खर्च में लड़कियों की शादी हो जाती है।
विज्ञापन