{"_id":"60e34b018ebc3e9eb1286f50","slug":"3-lakh-36-thousand-looted-from-petrol-pump-manager-orai-news-knp63835901","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के मैनेजर से 3 लाख 36 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के मैनेजर से 3 लाख 36 हजार की लूट
विज्ञापन
जालौन। बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से तमंचे के बल पर 3 लाख 36 हजार रुपये लूट लिए। घटना पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। घटना के कुछ फुटेज नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं। इसे पुलिस खंगाल रही है। मैनेजर ने बदमाशों की बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया है। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि सर्विलांस और एसओजी टीम लगाई गई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बजाज का पेट्रोल पंप उरई रोड पर स्थित है। पेट्रोल टैंक पर मेहर बहादुर निवासी कुसमरा मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कोराना कर्फ्यू के चलते पेट्रोल पंप पर बिक्री के रखे तीन लाख 36 हजार 220 रुपये सोमवार की सुबह बैंक में जमा करने जा रहे थे।
रुपयों से भरा बैग वह बाइक पर टांगकर जैसे ही पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे तभी पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश आए और ओवरटेक कर रोक लिया। मैनेजर का कहना है कि बदमाश साफी से मुंह बांधे थे। एक बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा, जबकि दो बदमाश बाइक से नीचे उतर आए। एक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया तो उन्होंने बैग छोड़ा नहीं।
विज्ञापन
इस दौरान पास में खड़े दूसरे बदमाश ने तमंचा निकलकर उनके सीने में लगा दिया और बैग छोड़ने के लिए कहा। जान बचाने के लिए उसने बैग छोड़ दिया। इसके बाद तीनों बदमाश बैग लेकर वहां से भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद मैनेजर ने घटना की पंप मालिक को दी। फिर सूचना मिलते की भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। मैनेजर से पूछताछ के बाद कोतवाल ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मैनेजर ने हरे रंग की बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया है। इस पर एएसपी राकेश कुमार सिंह एवं सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी ने बताया कि खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
संदिग्ध कर्मियों से भी पूछताछ
पुलिस ने बताया कि पंप के कुछ कर्मियों और आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का कोई न कोई सुराग मिलेगा। इतना तो तय है कि बदमाशों को पता था कि सोमवार को मैनेजर रुपये लेकर जमा करने जाएंगे।
मैनेजर के फोन की सीडीआर भी खंगाली जाएगी
कर्मियों के अलावा पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस मैनेजर के मोबाइल की सीडीआर भी खंगालेगी। रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक किन किन लोगों से उसकी बात हुई, सब पता किया जाएगा।
इनसेट...
पूर्व की घटनाओं का खुलासा नहीं
डेढ़ माह पूर्व भी एक अन्य पंप के मैनेजर से लूट का प्रयास हुआ था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने कुछ दिन जांच पड़ताल की फिर पूरा मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिससे भी बदमाशों के हौसले बढ़े हैं।