{"_id":"5e63f0038ebc3ef40403d783","slug":"284-soldiers-ready-for-posting-in-police-stations-orai-news-knp5492436163","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में तैनाती को तैयार 284 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में तैनाती को तैयार 284 जवान
विज्ञापन
परेड में शामिल जवान।
- फोटो : ORAI
महेबा। मंगरौल स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में जवानों की ट्रेनिंग पूरी होने पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी डा. मनान अख्तर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 284 जवानों को प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि गुरुजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। जिस गुरु ने आपको शिक्षा देकर संवेदनशील, कर्मठ, चरित्रवान और शारीरिक दक्षता दी, वह गुरु सर्वोच्च है, उसे कभी नहीं भूलना चाहिए। पुलिस में आने के बाद सभी को संवेदनशील और कर्मठ बनना पढ़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण देने वालों की मेहनत की वजह से जवान अच्छे अंकों से पास हुए हैं। कभी इस इलाके में डकैतों का आतंक था। आम आदमी ही नहीं बल्कि पुलिस भी इन बीहड़ के इलाकों में आने से डरती थी। धीरे-धीरे समय बदला और कानून का राज कायम हुआ और अब यहां पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय बना है। कुल मिलाकर कभी डकैतों की पहचान रहा बीहड़ का मंगरौल इलाका अब पुलिस जवानों के लिए जाना जा रहा है। खौफ, भय नाम की चीज भी क्षेत्र में नहीं रह गई है। प्रशिक्षण स्कूल के कारण क्षेत्र का विकास भी हुआ है। बता दें कि पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में लगभग 284 रंगरूट 22 अगस्त 2019 से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उन्हीं जवानों ने अपनी 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर ली, जिन्हें अब अंडर ट्रेनिंग के लिए थानों में तैनात किया जाएगा। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि यहां से ट्रेनिंग लेकर पुलिस के सिपाही महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकें, असहाय बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान कराने को प्राथमिकता दें। एसपी पीटीएस राधे मोहन भारद्वाज ने कहा कि अपराधी आपको लालच देंगे और फिर मोबाइल में रिकार्डिंग कर फंसाने का काम कर सकते हैं, इससे बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के लालच में न फंसे सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करें। साथ ही जवानों को अब दैनिक जीवन से निकलकर अनुशासित रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना है। फिर ट्रेनिंग देने वाले अधिकारियों को भी प्रपत्र दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी आनंद कुमार, पीटीएस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक बृजकिशोर साहू, उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार, क्षेत्राधिकारी कालपी राहुल पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
ऐसा रहा जवानों का परीक्षा परिणाम
दीक्षांत समारोह के दौरान जवानों का परीक्षाफल भी बताया गया। जिसके अंतर्गत आउटडोर और इनडोर परीक्षा में 284 में से 277 जवानों ने 80 प्रतिशत और सात रंगरूटों ने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए है। सभी जवानों के चेहरे परिणाम सुनकर खिले नजर आ रहे थे।
ये दिया गया प्रशिक्षण
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में जवानों को दी जाने वाली ट्रेनिंग में प्रमुख रुप से दंगा नियंत्रण, तलाशी अभियान, अस्त्र शस्त्र चलाना, यातायात वायरलेस, मेले और जुलूस के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
खुशी में झूमे जवान, किया डांस
दीक्षांत समारोह पूरा होते ही जवान अपनी खुशी रोक न पाए और मैदान पर ही अधिकारियों के सामने बैंड की धुनों पर जमकर डांस किया और एक दूसरे को बधाई दी। जवानों का हौसला देख अधिकारी भी ताली बजाते नजर आए।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवानों के साथ डीएम व विधायक।- फोटो : ORAI

मैदान पर डांस करते जवान- फोटो : ORAI