फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   279 silver coins and 4 bracelets found during digging

Jalaun News: खोदाई के दौरान मिले 279 चांदी के सिक्के व 4 कड़े

Sat, 11 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
279 silver coins and 4 bracelets found during digging
जालौन। व्यासपुरा में मकान के पिलर के लिए खोदाई के दौरान 18वीं शताब्दी के चंदी के 279 सिक्के व चार कड़े मिले हैं। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिक्के व कड़े को कब्जे में ले लिए। कहा कि सिक्कों की जांच कराई जाएगी।कोतवाली क्षेत्र के व्यासपुरा गांव में कमलेश कुशवाहा अपने नए मकान के निर्माण के लिए शुक्रवार शाम पिलर के लिए मशीन से नीव खोदवा रहे थे। इसी दौरान पांच फीट की गहराई में किसी धातु के टकराने की आवाज आई। इससे मशीन को बंद कराकर मजदूरों से खोदाई कराई गई तो उन्हें वहां चांदी के सिक्के मिले। मजदूरों ने इसकी जानकारी कमलेश को दी। किसी ने इसकी सूचना एसडीएम को दे दी। इस पर एसडीएम सदर राजेश सिंह व कोतवाल कुलदीप तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कमलेश ने बताया कि 279 चांदी के सिक्के व चांदी के 4 कड़े भी मिले हैं। एसडीएम ने सिक्के व कड़ों को कब्जे में ले लिया। साथ ही सिक्के मिलने वाले स्थान के आसपास 5 फीट गहराई तक और खोदाई कराई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि सभी सिक्के 18वीं शताब्दी के हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मौके पर पुलिस तैनात की है। एसडीएम सना अख्तर, एसएसआई आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed