फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   265 Quarantine done on Kalpi border

कालपी सीमा पर 265 श्रमिकों को किया गया क्वारंटीन

Fri, 24 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
265 Quarantine done on Kalpi border
कालपी में क्वारंटीन निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : ORAI
कालपी। हाईवे पर श्रमिकों के निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को हाईवे से गुजर रहे 265 श्रमिकों को पुलिस ने यमुना पुल सीमा पर रोक लिया। प्रशासन ने सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच कराकर उन्हें कालपी कालेज कालपी स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है। अब कालपी महाविद्यालय में क्वारंटीन व्यक्तियों की संख्या चार सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गुजरात, महाराष्ट्र आदि स्थानों में लॉकडाउन के कारण काम धंधा बंद होने से लोग अपने घरों इलाहाबाद, कौशांबी, फतेहपुर, फैजाबाद, बस्ती, सिद्धांर्थ नगर, गोंडा आदि स्थानों को लौट रहे है। शुक्रवार की सुबह कालपी से जत्थों में गुजर रहे 265 लोगों को यमुना पुल पर रोककर कालपी कालेज क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया हैं। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल तक 158 लोग सेंटर में ठहरे हुए थे। 265 व्यक्तियों का जत्था शुक्रवार को आने की वजह से इनकी संख्या चार सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

एसडीएम कौशल कुमार, पालिका ईओ सुशील कुमार दोहरे की देखरेख में सभी लोगों की भोजन व्यवस्था कराई जा रही है, जबकि डाक्टरों की टीम ने मेडिकल चेकअप किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्वारन्टीन सेंटर में पुलिस तैनात कर दी गई है। शुक्रवार दोपहर सीडीओ प्रशांत कुमार, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व डीआईओएस भगवत पटेल ने सेंटर में पहुंचकर क्वारंटीन श्रमिकों के खाने पीने व स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed