{"_id":"68bb370dfbf9b843390e59c0","slug":"26-thousand-candidates-will-give-pet-in-16-centers-for-two-days-orai-news-c-224-1-ori1005-134218-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 16 केंद्रों में 26 हजार अभ्यर्थी दो दिन देंगे पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 16 केंद्रों में 26 हजार अभ्यर्थी दो दिन देंगे पीईटी
विज्ञापन
उरई। जिले में 16 केंद्रों पर दो दिन होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए 26 हजार प्रतिभागी आएंगे। प्रतिभागियों को केंद्रों तक जाने के लिए परेशानी न हो। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई है। साथ ही यातायात कर्मियों को हर चौराहे पर केंद्र के बारे में जानकारी देने के लिए लगाया गया है। शहर में स्थित केंद्रों में जाने के लिए 10 रुपये किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। अधिक लेने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीईटी शनिवार व रविवार को 16 केंद्रों में आयोजित होगी। हर पाली में अलग-अलग अभ्यर्थी होंगे। एक पाली में 6672 परीक्षा देंगे। दो दिन में चार पालियों में 26,668 अभ्थर्थी परीक्षा देंगे। जिले में राजस्थान से 3076, झांसी से 12061, प्रयागराज से 11059 अभ्यर्थी आ रहे हैं। इन सबके आने से शहर की स्थिति न बिगड़े इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां की गईं हैं। शहर के सभी बस स्टैंडों व चौराहों पर यातायात कर्मियों को लगाया गया है जो आने वाले प्रतिभागियों को केंद्र तक पहुंचने में मदद करेंगे।
इसके साथ ही हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। जो प्रतिभागियों को जानकारी देंगे। यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षा से पहले ई रिक्शा व ऑटो चालकों के साथ एक बैठक की गई है। इसमें शहर के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए चालक प्रतिभागी से केवल 10 रुपये ही ले सकेंगे। अधिक किराया लेने की जानकारी पर संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि केंद्रों के अलावा सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। जिससे प्रतिभागियों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
हर केंद्र पर तैनात रहेंगे स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट
हर केंद्र पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाते हुए उनके दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। साथ ही रिजर्व भी ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार भी कई परीक्षा केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।
रोडवेज और रेलवे ने की तैयारियां
उरई। जिले के 8285 अभ्यर्थी झांसी परीक्षा देने जाएंगे। 16090 अभ्यर्थी मथुरा केंद्र पर जाएंगे। इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां कर ली है। शुक्रवार को रोडवेज ने 118 बसों के बेड़े में 25 बसें परीक्षार्थियों के लिए रिजर्व रख दी है। शुक्रवार को मथुरा के लिए अभ्यर्थी रवाना हुए। एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि 25 बसें बस अड्डे पर खड़ी हैं। जबकि जालौन में राजस्थान से 3076, झांसी से 12061, प्रयागराज से 11059 अभ्यर्थी आ रहे हैं। वहीं रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। (संवाद)
इन केंद्रों पर परीक्षा देंगे परीक्षार्थी
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में हर पाली में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 384, बीकेडी एल्डि्रच पब्लिक स्कूल में 480, छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन में 384, डीएवी इंटर कॉलेज में 384, दयानंद वैदिक कॉलेज में 384, गांधी महाविद्यालय में 312, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384, राजकीय इंटर कॉलेज में 384, जालौन बालिका इंटर कॉलेज जालौन में 384, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 480, मार्निंग स्टार चिल्ड्रन एकेडमी में 480, एसआर पब्लिक स्कूल में 600, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 384, सर्वोदय इंटर कॉलेज में 384, बेनी माधव तिवारी इंटर कॉलेज आटा में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।