फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   25 days left for Diwali, 50% of roads in bad condition

Jalaun News: जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन ने फिर दिया दगा

Fri, 26 Sep 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:56 AM IST
सार

उरई के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से पांच दिन से जांच कार्य बंद है। इससे गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। अधिकारियों से नई मशीन की मांग की गई है।

विज्ञापन
25 days left for Diwali, 50% of roads in bad condition
फोटो-18-डिप्टी सीएम से मुलाकात करते स्थानीय भाजपा नेता। स्रोत-स्वयं

विस्तार

उरई। जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन फिर एक बार दगा दे गई। चलते-चलते मशीन में खराबी आ गई। कोशिश के बावजूद मशीन ठीक नहीं हुई तो सोनोलॉजिस्ट ने इसकी शिकायत सीएमएस और संबंधित कंपनी से की। मशीन खराब होने के कारण पांच दिन से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का काम बंद है। गर्भवती अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान हो रही है।
विज्ञापन

20 सितंबर को महिला अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट डॉ. अजय खरे गर्भवती का अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। उस दिन 75 अल्ट्रासाउंड हो चुके थे, तभी मशीन में खराबी गई। चिकित्सक ने अपनी ओर से कोशिश की लेकिन सुधार नहीं हुआ। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्होंने मशीन फिर चालू करने कीा कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। इस पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा कर सीएमएस डॉ. एसके पाल व मेंटिनेंस कंपनी को मामले से अवगत कराया। बता दें कि महिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 400 महिलाएं आती हैं। इसमें 80 से 100 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जाती है। महिला अस्पताल में रोजाना 50 से 75 तक अल्ट्रासाउंड होते हैं।
विज्ञापन




केस-1
कुरहना गांव की नीलम ने बताया कि उन्हें पेट में समस्या थी। इसकी वजह से महिला अस्पताल पहुंची तो पता चला कि मशीन खराब है। इस पर उन्होंने प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
मोहल्ला तुफैलपुरवा निवासी मंजू ने भी महिला अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी, आर्थिक समस्या होने पर उन्होंने महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया।



उधार की मशीन से चल रहा काम
महिला अस्पताल में जो अल्ट्रासाउंड मशीन है, वह जिला अस्पताल की उधार दी मशीन है। यह मशीन पुरानी हो गई थीं। आए दिन खराब होने पर जिला अस्पताल में नई मशीन आ गई और पुरानी मशीन भी सुधर गई। तत्कालीन महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा के अनुरोध पर जिला अस्पताल की पुरानी मशीन महिला अस्पताल को दे दी गई थी। इसी मशीन से काम चल रहा था। यह मशीन भी आए दिन खराब होने से महिलाओं को दिक्कत होती है।


वर्जन
वह जिला अस्पताल जाकर महिला अस्पताल से आने वाली महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर देते है। वैसे समस्या तो हो रही है। इसके लिए अधिकारियों को अनुरोध किया है। नई मशीन की व्यवस्था करने को कहा है।
डॉ. अजय खरे, अल्ट्रासाउंड चिकित्सक


सीएचसी कालपी में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन मशीन की हो व्यवस्था
फोटो-18-डिप्टी सीएम से मुलाकात करते स्थानीय भाजपा नेता। स्रोत-स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी तिवारी ने चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात की। उनसे धर्मनगरी कालपी के विकास को लेकर चर्चा की। लखनऊ प्रवास के दौरान भाजपा नेता अश्विनी तिवारी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर। कालपी क्षेत्र की स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सेवाओं को लेकर चर्चा की। मांग की कि कालपी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन की व्यवस्था की जाए क्योंकि यह सीएचसी जालौन एवं कानपुर देहात की सीमा को जोड़ता है। यहां प्रतिदिन लगभग 300 से 400 मरीज ओपीडी में आते हैं इसके साथ ही कालपी विधानसभा क्षेत्र की नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़ी सड़कों को सही कराने की मागं की।



घायल मरीजों की देखरेख के बारे में जानकारी दी
उरई। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित सेवा पखवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के सामान्य सर्जरी विभाग की ओर से घायल मरीजों को देखरेख के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में सामान्य सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ निशांत सक्सेना ने घायल मरीजों के उपचार करने के लाभ व विभिन्न बीमारियों के प्रति सुरक्षित करने के लिये विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी, उप प्राचार्य डॉ. आरएन कुशवाहा ने भी घायल मरीजों का उपचार और इससे क्या-क्या फायदे की जानकारी विस्तार रूप में दी गई। इस दौरान डॉ. नीरज राजपूत, डॉ आदर्श डांडे, डॉ. शांतनु मिश्रा, डॉ.चरक सांगवान, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, डॉ विशाल त्यागी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed