फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   25 days after the death of her husband, the wife committed suicide by consuming poison

Jalaun News: पति की मौत के 25 दिन बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
25 days after the death of her husband, the wife committed suicide by consuming poison
मुहम्मदाबाद (जालौन)। पति की मौत के 25 दिन बाद पत्नी ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 12 फरवरी को उसके पति ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, तभी से वह मानसिक तनाव में चल रही थी।
विज्ञापन




डकोर कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (28) की शादी इटावा जिले के पछाया गांव निवासी प्रियंका (26) से करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। वह शहर के इंदिरा नगर में पत्नी व तीन वर्ष के बेटे के साथ रहते थे। 12 फरवरी को धमेंद्र का प्रियंका से विवाद हो गया था। इस पर धर्मेंद्र ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई सिपाही ओमेंद्र सिंह ने बताया था कि भाई गुजरात में एक कंपनी में रहकर काम करते थे। लेकिन कई महीनों से वह उरई में ही रह रहे थे और काम पर नहीं जा रहे थे। इससे भाभी प्रियंका का अक्सर उनसे विवाद होता था। इसी के चलते उन्हें आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाई की मौत के बाद परिजनों ने प्रियंका पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने के बाद से प्रियंका से बात करना भी छोड़ दिया था। वह उरई में अकेली रह रही थी। शुक्रवार की शाम तनाव में आकर उसने जहर खा लिया। इससे वह अचेत हो गई। बेटे के रोने पर पड़ोसी दौड़े और प्रियंका को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसकी मौत से तीन वर्ष का बेटा अनाथ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed